Tuesday, 17 April 2018

"लौट के आ जाते" (LAUT KE AA JATE)


ज़मी दिल की ना बंज़र होती ,
हर एक साँस ना खंज़र होती,
ये आंखें ना वीरान होती ,
ये रूह ना शमशान होती ,
'गर तुम लौट के आ जाते ।।

ज़ख़्म दिल के ना मेरे नासूर होते,
नज़रे चुराते ना 'गर तुम बेकसूर होते ,
रातों को यूं हमे खाती तन्हाई ना होती ,
तेरे दिल मे 'गर ये रुसवाई ना होती ,
गर तुम लौट के आ जाते ।।

ना ये किस्सा बाज़ार -ए-इश्क़ में शरआम होता,
ना मेरी नज़्मों में तेरा यूँ बेवफा नाम होता ,
यूँ ना मिटाता  खुद अपनी हस्ती "चौहान"
मिल जाते हमे भी इश्क़-ए-सफ़र में मुकाम,
गर तुम लौट के आ जाते ।।

शुभम् सिंह चौहान
मेरी कलम - दिल की ज़ुबाँ।।

No comments:

Post a Comment

"गुनाह"(GUNAAH)

गुनाह कितने है मेरे, मैं खुद नही जानता, मैं तेरा क्या हिसाब करूँ।। जवाब तो बात दूर की है, ये भी तो एक सवाल ही है, मैं तुझसे क्या सवाल क...