Wednesday, 4 March 2020

"मैं थक गया हूँ" (MAIN THAK GYA HOON)


मैं थक गया हूँ, सबको अहसास कराते-कराते,
किसकी क्या अहमियत है ये उनको बताते-बताते।।

हर किसी को आज बस दीखवी जज़्बात चाहिए,
टूट रहे है रिश्ते सभी आज हकीकत समझाते-समझाते।।

मैं जैसा बाहर हूँ ठीक वैसा ही अंदर भी हूँ,
नहीं बदलता खुद को जमाने को दिखाते - दिखाते।।

शायद नही हूँ मैं वैसा जैसा सब बनाना चाहते है,
दूर निकल रहा है हर कोई मेरे करीब आते-आते।।

हर किसी को अब बस मेरी लिखावटों में आना है,
ऊब गए है सब मुझसे अब शायद मिलते-मिलाते।।

हर कोई बनावटी होता जा रहा है इस दुनिया में,
मैं थक गया हूँ अब महफिलों में मुस्कुराते-मुस्कुराते।।

तू क्या था क्या है मेरे खातिर अब नही बता सकता,
मैं हार गया हूँ तुझे ये यकीन अब दिलाते-दिलाते।।

आ सकता है तो एक नज़र तू भी देख ले हाल मेरा,
मेरी आवाज़ें बंद हो रही है तेरा नाम चिल्लाते-चिल्लाते।।

मैं लिख भी दूँगा तुझे "चौहान" कलम से अपनी,
अश्क़ ना रुकेंगे तेरे फिर खुद को पढ़ते-पढ़ाते।।

शुभम् सिंह चौहान
मेरी कलम - दिल की ज़ुबाँ।।

1 comment:

"गुनाह"(GUNAAH)

गुनाह कितने है मेरे, मैं खुद नही जानता, मैं तेरा क्या हिसाब करूँ।। जवाब तो बात दूर की है, ये भी तो एक सवाल ही है, मैं तुझसे क्या सवाल क...