Tuesday, 1 May 2018

"एक किताब" (EK - KITAB)


एक किताब लिखुँगा,
कुछ वादे , कुछ हिसाब लिखुँगा।।
जो टूट कर बिखर गए मेरे ,
वो सारे ख़्वाब लिखुँगा ।।
लिखुँगा बेपरवाही किसी की ,
किसी के दर्दों का जवाब लिखुँगा।।
लिखुँगा तेरे दामन की खुशियां सारी,
मेरे जिस्म पर ज़ख्मों का लिबाज़ लिखुँगा।।
नही लिखता अब कहीं नाम तेरा ,
पर तेरा ये मुहोब्बत-ए-अंदाज़ लिखुँगा।।
नासूर बन कर रह गए जो इस दिल पर ,
तेरी दी वो सारी इश्क़-ए-सौंगत लिखुँगा।।
मंज़िल तक मेरे साथ आना तो दूर ,
जो बीच राह में छुड़ा गए वो साथ लिखुँगा ।।
नही लिखता दिन की बेचैनी ,रात की तन्हाई ,
पर जो तूने कही हर वो बात लिखुँगा ।।
माना अब नही होती शाम ज़िंदगी मे ,
पर हर शाम तुझसे हुई मुलाकात लिखुँगा।।
जब रह जायेगा आखिरी पन्ना किताब का,
"चौहान" इस कहानी की एक नई शुरुआत लिखुँगा।।

शुभम् सिंह चौहान
मेरी कलम - दिल की ज़ुबाँ।।




No comments:

Post a Comment

"गुनाह"(GUNAAH)

गुनाह कितने है मेरे, मैं खुद नही जानता, मैं तेरा क्या हिसाब करूँ।। जवाब तो बात दूर की है, ये भी तो एक सवाल ही है, मैं तुझसे क्या सवाल क...