Sunday, 4 February 2018

"अकेली तन्हा रात " (AKELI TANHA RAAT )


एक अकेली तन्हा रात में  ,
तेरी यादों को साथ लिये,
देख के उस चाँद को,
अक्ष तेरा ढूंढता हूँ,
अपनी इन आँखों में,
 कुछ भीगे जज़्बात लिए।।

ना चाहत दौलत शोहरत की  ,
क्या करना महल आटारी का,
खुद को राख बनाना है ,
तेरी रूह में सामने के लिए !!

जाके वहां तुझसे पहले ,
करके रुक्सत इस दुनिया को ,
इश्क़ का सेहरा बांध के बैठा,
तेरे मिलान की चाहत लिए!!
जहाँ न जात-पात की बेड़ी हो,
ना बंधन झुठे इन् रिवाजों के ,
"चौहान" मिटा चला है खुद को ,
कहानी प्रेम मिलन की पूरी करने क लिए !!

शुभम सिंह चौहान
मेरी कलम - दिल की ज़ुबाँ

No comments:

Post a Comment

"गुनाह"(GUNAAH)

गुनाह कितने है मेरे, मैं खुद नही जानता, मैं तेरा क्या हिसाब करूँ।। जवाब तो बात दूर की है, ये भी तो एक सवाल ही है, मैं तुझसे क्या सवाल क...