Friday, 13 October 2017

"याद तो आता होगा " (YAAD TO AATA HOGA)


आज भी तुम्हे याद तो आता होगा ,
हर एक पल हर एक वो लम्हा ...
मिलने की बेकरारी दिन में और ,
रातें तन्हा तन्हा ...
आज भी तुम्हे याद तो आता होगा ...

वो मुझसे यूँ छुप छुप के मिलना ,
मेरे हाथों को थामे संग संग चलना ,
सावन की पहली बारिश में मेरे संग भीगना ,
आज भी तुम्हे याद तो आता होगा ...

वो तेरा दिन भर का इंतज़ार ,
वो बेफ़िक्री में छुपा हुआ प्यार ,
वो शाम को मीठी सी तकरार ,
आज भी तुम्हे याद तो आता होगा ...

वो मेरी बाजुओं में सिमटना,
वो तेरा मुझसे यूँ लिपटना ,
वो रात भर मिलने को तड़पना,
आज भी तुम्हे याद तो आता होगा ...

वो तेरे लबों को छूकर निकालता मेरा नाम ,
वो तेरे इश्क़ में ढलती मेरी हर शाम ,
वो चौहान की कलम से लिखा इश्क़-ए-पैगाम,
आज भी तुम्हे याद तो आता होगा ...

शुभम सिंह चौहान
मेरी कलम - दिल की जुबां 

No comments:

Post a Comment

"गुनाह"(GUNAAH)

गुनाह कितने है मेरे, मैं खुद नही जानता, मैं तेरा क्या हिसाब करूँ।। जवाब तो बात दूर की है, ये भी तो एक सवाल ही है, मैं तुझसे क्या सवाल क...