Thursday, 7 December 2017

"अंदाज़ " (ANDAAZ)


अंदाज़ अब भी वही है , तेरी बातों का ..
सिमटे हुए सहमे हुए उन जज़्बातों का ..

वो चेहरे के नूर का , इश्क़ के सुरूर का ,
तेरे अश्क़ों से भीगी हुई उन तन्हा रातों का..

दिल में उठते हर एक सवाल का , जहन में आते तेरे ख्याल का,
किसी बक्से में बंद पड़ी उन इश्क़ की सौगातों का ..

खुद से ज़्यादा मेरी फ़िक्र का , बातों में मेरे ज़िक्र का ,
चोरी छुपे होती थी जो रोज़ उन मुलाक़ातों का ..

तुझसे मिलने की बेकरारी का , इश्क़ की चढ़ती खुमारी का ,
"चौहान" की ख्वाईश बन कर रह गई उन बेरंग चाहतों का ..

अंदाज़ आज भी वही है ....

शुभम सिंह चौहान
मेरी कलम - दिल की ज़ुबाँ

No comments:

Post a Comment

"गुनाह"(GUNAAH)

गुनाह कितने है मेरे, मैं खुद नही जानता, मैं तेरा क्या हिसाब करूँ।। जवाब तो बात दूर की है, ये भी तो एक सवाल ही है, मैं तुझसे क्या सवाल क...