कब तक झूठ को सच मान कर जियोगे,
कब तक इस राह में भटकते रहोगे,
मैं तो कब का हो गया बेवफ़ा तुमसे,
तुम कब तक मुझसे प्यार करते रहोगे,
मैं तो मंज़िल पाकर भी राहों में हूँ,
तुम कब तक यूँ मेरे पीछे आओगे,
मैं तो खुद किसी और का हो गया,
तुम मुझे कब तक अपना बनाओगे,
ज़ुर्म मेरा था तो सज़ा भी मेरी है,
मेरी ग़लती को कब तक तुम अपना बताओगे,
मैं अकेला ठीक हूँ इस बेमौसम बरसात में,
तुम नाज़ुक हो झुलस जाओगे,
हर बार तो भरोसा तोड़ा है मैंने तुम्हारा,
तुम कब तक यूँ आँखे बंद कर भरोसा करोगे,
अभी भी वक़्त है लौट जाओ इस राह से,
इस राह पर मैं अकेला ही ठीक हूँ,
हर वक़्त हर राह पर मेरे साथ क्या करोगे,
अब वक़्त आ गया बर्बादी का मेरी,
क्यों मेरी ख़ातिर तुम खुद को बर्बाद करोगी,
एक नया सवेरा है सामने तेरे,
एक नई उम्मीद है,
इस राह से मुड़ जाना वापिस ,
क्यूँ मुझे तुम इस ज़िन्दगी से आज़ाद नही करोगी,
मेरा तुम्हारा साथ यही तक ही तो था,
अब ये साँसे ये कलम अब सब थम रहा है,
तुम कब तक "चौहान" से मुहोब्बत करोगी।।
शुभम् सिंह चौहान
मेरी कलम - दिल की ज़ुबाँ।।
पहचान खुद-ब-खुद हो जायेगी तेरी मुझसे, कभी मेरे नज़रिए से मुझे पढ़ के तो देख!!
Friday, 9 October 2020
"तुम कब तक" (TUM KAB TAK)
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
"गुनाह"(GUNAAH)
गुनाह कितने है मेरे, मैं खुद नही जानता, मैं तेरा क्या हिसाब करूँ।। जवाब तो बात दूर की है, ये भी तो एक सवाल ही है, मैं तुझसे क्या सवाल क...
-
दौर गुज़रा बचपन का जवानी आ गयी, याद पुरानी एक वो कहानी आ गयी।। एक गीत सुना बचपन मे "ख़न्ट वाले मान" का, मैं भी हूँ मुरीद ...
-
वजूद अपना भूल सब खुद को परवरदिगार समझ बैठे है, महज़ कठपुतली है वो जो खुद को कलाकार समझ बैठे है।। नुक्स निकल देते है उसमे भी जो दुनिया ...
-
एक रात की कहानी थी इश्क़ की बरसातें थी, एक मुरझाए फूल को मैंने सूखने से बचा लिया।। सुरूर था मुहोब्बत का ,इश्क़ के नशे में चूर थे हम, ए...

हर बार तो भरोसा तोड़ा है मैंने तुम्हारा,
ReplyDeleteतुम कब तक यूँ आँखे बंद कर भरोसा करोगे, favourite line👌👌👌👌👌👌👌👌👌👌
Thanks bro 😍😍
Delete