Sunday, 2 August 2020

"राखी" (RAAKHI)



भाई के हाथों की शान है राखी,
बहनो का गुरुर और मान है राखी,
हर दिल का अरमान है राखी,
एक रिश्ते की पहचान है राखी,
प्रेम और रक्षा का प्रमाण है राखी,
हर कलाई पर चमकता प्यार है राखी,
भाई बहन के प्यार का त्योहार है राखी,
हर चहरे पर खुशियों की पहचान है राखी,
हाथों पर बंधा हुआ विश्वास है राखी,
बहनों की भाई से एक आस है राखी,
कच्चे धागे से बँधी उम्मीद है राखी,
सदियों से चलती आई एक रीत है राखी,
क्या कहे "चौहान" की क्या है राखी,
हर एक नज़र में उठता सम्मान है राखी,
हर भाई के हाथों पर पहचान है राखी।।

शुभम् सिंह चौहान
मेरी कलम - दिल की ज़ुबाँ।।

2 comments:

"गुनाह"(GUNAAH)

गुनाह कितने है मेरे, मैं खुद नही जानता, मैं तेरा क्या हिसाब करूँ।। जवाब तो बात दूर की है, ये भी तो एक सवाल ही है, मैं तुझसे क्या सवाल क...