ये मुहोब्बत की सीख है मेरी ,
ये बात मुझे मुहोब्बत ने सिखाई है,
तुने बातों से लुटे है जिस्म कई,
मैंने मुहोब्बत से इज़्ज़त पाई है,
तू भी सही है और मैं भी गलत नही,
तेरे लिए जिस्मों का खेल है,
मेरे लिए उस खुदा की ख़ुदाई है,
हर किसी को बस एक नज़र से देखना,
इस बात में फिर कहाँ की अच्छाई है,
यूँ पल पल में तेरा हर किसी का हो जाना,
हम झूठे सही अगर यही सच्चाई है,
हक उस पर जता जो तेरा अपना है,
यहाँ तो मियां ये ज़िन्दगी भी पराई है,
वक़्त की चोट है इतनी जल्दी नही भरती,
उनसे पूछ कभी जिन्होंने ये चोट खाई है,
छोड़ दे ये फ़रेब , चालसाज़ियाँ "चौहान",
ना जाने कितनो को ये कब्र तक ले आई है।।
शुभम् सिंह चौहान
मेरी कलम - दिल की ज़ुबाँ।।

Bhai tum bhut achhi post krte ho,, mujhe ye post sunny deol k status se mil jaati hain,,, be continues bro.. We always with you.. I am anil classmate of sunny deol🤗
ReplyDeleteThanku so much bro .😘😘😘😍😍😍😍
Delete